Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं!’ संजय राउत के बयान से यूपी की सियासत में हलचल

yogi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले राज्य के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में विपक्षी इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें एक काबिल व्यक्ति बताया है। गुरुवार को दिए अपने बयान में राउत ने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ ने स्वयं के नाम का ऐलान किया है तो वह तारीफ के योग्य हैं, क्योंकि वे हिंदुत्व के एक प्रमुख चेहरे हैं। राउत के अनुसार, वे भी योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं और विधानसभा में चुनकर आने वाले विधायक उन्हीं का समर्थन करेंगे।

भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर बयानबाजी

एक ओर जहां विपक्षी नेता की ओर से मुख्यमंत्री की प्रशंसा का बयान सामने आया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर नेताओं के अलग-अलग बयान चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पार्टी में कौन मुख्यमंत्री पद का चेहरा है और कौन नहीं, यह सभी जानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए ‘कमल’ ही सब कुछ है और वे स्वयं भी कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘कमल’ को ही भाजपा का चेहरा बताते हुए कहा था कि चुनाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित विधायक ही अगले मुख्यमंत्री का निर्णय करेंगे।

यह भी पढ़ें: नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट: सीएम योगी

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जताया वापसी का विश्वास

दूसरी तरफ, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में मजबूत जनादेश के साथ पुनः सत्ता में लौटेंगे। उन्होंने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया।

आगामी चुनावों के मद्देनजर बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण

यह राजनीतिक हलचल ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 376 सीटों पर चुनाव लड़कर 255 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 347 सीटों पर लड़कर 111 सीटें जीती थीं, जबकि 399 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 2, बहुजन समाज पार्टी को 1 और राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटों पर सफलता मिली थी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, 1,594 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें