Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम

Sonepur Mela

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को ठहरने का बेहद खास और शाही अनुभव मिलने जा रहा है। मेले में सैलानियों के आरामदायक प्रवास के लिए पर्यटक ग्राम में वातानुकूलित लग्जरी स्विस कॉटेज तैयार किए जा रहे हैं। ‘मिनी दरबारी’ और ‘राजबाड़ी’ नाम से बन रहे इन कॉटेज में भारतीय पर्यटकों को एक रात ठहरने के लिए तीन हजार रुपये और विदेशी पर्यटकों को पांच हजार रुपये चुकाने होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैलानियों के लिए बड़े पैमाने पर आधुनिक सुविधाओं को बहाल किया है।

24 घंटे बिजली-पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यह भी पढ़ें: बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट

Sonepur Mela Swiss Cottageबिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से पर्यटक ग्राम को आकर्षक और पूरी तरह सुविधाजनक बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यहां निर्मित हो रहे स्विस कॉटेज में अटैच्ड बाथरूम के साथ 24 घंटे बिजली और पानी की निर्बाध व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा सैलानियों के लिए परिसर में ही भोजन और कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि दिनभर मेले की रौनक देखने के बाद पर्यटक मेला परिसर के करीब ही सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रात बिता सकें।

आकर्षण का केंद्र होंगे मिनी दरबारी और राजबाड़ी कॉटेज

पर्यटक ग्राम में तैयार हो रहे मिनी दरबारी और राजबाड़ी स्विस कॉटेज इस बार सोनपुर मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेंगे। आधुनिक वातानुकूलित सुविधाओं से लैस इन कॉटेज को सैलानियों की सुविधा और शाही अंदाज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यहां ठहरने वालों को एक यादगार पर्यटन अनुभव मिल सके।

यह भी पढ़ें: पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी

एक ही परिसर में मिलेगी खानपान और बुकिंग की सुविधा

कॉटेज में ठहरने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए पर्यटक ग्राम में रेस्तरां संचालन की भी तैयारी की गई है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने कॉटेज के सुचारू संचालन और रेस्तरां व्यवस्था के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्विस कॉटेज की ऑनलाइन बुकिंग, किराये और उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए पर्यटक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या मोबाइल नंबर 8544418314 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें