Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी

WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.46.02 PM

डुमरी (गुमला): गुमला जिले के डुमरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब के समीप एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। यह स्थान मुर्गा-मछली की बिक्री के लिए लगने वाले बाजार के पास स्थित है। सुबह स्थानीय लोगों और दुकानदारों की नजर शव पर पड़ते ही आसपास के इलाके में चर्चा शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

पहचान कराने की कोशिश जारी

शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है। वहीं, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्रों में जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि उनके परिजनों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों से भी बुजुर्ग की पहचान में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

पुलिस प्रशासन से संपर्क करने की अपील

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

प्रशासन और स्थानीय लोगों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बुजुर्ग को पहचानता है या उनके परिवार अथवा निवास स्थान के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल डुमरी थाना या नजदीकी पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। इससे मृतक की पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में बुजुर्ग की पहचान को लेकर प्रयास जारी हैं।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें