सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के अंतरराज्यीय परिवहन नेटवर्क को बड़ा विस्तार मिला है। शुक्रवार को बिहार के 13 जिलों से देश की राजधानी दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा की शुरुआत हो गई। नई दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी), कश्मीरी गेट पर आयोजित समारोह में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने संयुक्त रूप से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बिहार के परिवहन सचिव राज कुमार और दिल्ली की परिवहन सचिव निहारिका राय ने बस परिचालन को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
18 मार्गों पर चलेंगी कुल 299 डीलक्स बसें
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के मुताबिक, इस अंतरराज्यीय सेवा के लिए कुल 149 नई डीलक्स बसें खरीदी गई हैं, जिनमें 75 नॉन-एसी और 74 एसी बसें शामिल हैं। इसके अलावा पीपीपी मोड के तहत 150 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। परिचालन के लिए बिहार के कुल 18 मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इनमें पटना से सर्वाधिक 4 मार्ग, मुजफ्फरपुर और गया जी से 2-2 मार्ग शामिल हैं। वहीं अररिया, बिहारशरीफ, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, नवादा और पूर्णिया से 1-1 मार्ग तय किया गया है। प्रत्येक मार्ग पर दोनों राज्यों की ओर से 12-12 परमिट का कोटा निर्धारित रहेगा।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
अब साल भर मिलेगी सीधी बस की सुविधा

बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि पहले यह बस सेवा केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित थी। साल 2025 के त्योहारों में ट्रेनों की भारी भीड़ को देखते हुए 210 बसें चलाई गई थीं, जबकि 2026 में दीपावली और छठ के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए 155 बसों का परिचालन हुआ। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे पूरे वर्ष चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जुलाई में बिहार और हरियाणा के बीच 12 मार्गों पर नियमित बस सेवा के लिए समझौता हुआ था, जिसके तहत 36 परमिट मिल चुके हैं। इनमें से अधिकांश बसें दिल्ली होकर हरियाणा जाएंगी, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
प्रमुख मार्गों की दूरी और श्रेणीवार किराया
यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का किराया चार श्रेणियों- नॉन एसी सीटर, नॉन एसी स्लीपर, एसी सीटर और एसी स्लीपर में तय किया गया है:
पटना-दिल्ली (1198 किमी): नॉन एसी सीटर 1615 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1715 रुपये, एसी सीटर 1980 रुपये, एसी स्लीपर 2919 रुपये।
यह भी पढ़ें: हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान
मुजफ्फरपुर-दिल्ली (1071 किमी): नॉन एसी सीटर 1470 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1570 रुपये, एसी सीटर 1804 रुपये, एसी स्लीपर 2717 रुपये।
गयाजी-दिल्ली (1106 किमी): नॉन एसी सीटर 1555 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1655 रुपये, एसी सीटर 1907 रुपये, एसी स्लीपर 2784 रुपये।
दरभंगा-दिल्ली (1137 किमी): नॉन एसी सीटर 1592 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1692 रुपये, एसी सीटर 1853 रुपये, एसी स्लीपर 2866 रुपये।
पूर्णिया-दिल्ली (1367 किमी): नॉन एसी सीटर 2018 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 2118 रुपये, एसी सीटर 2470 रुपये, एसी स्लीपर 3383 रुपये।
भागलपुर-दिल्ली (1420 किमी): नॉन एसी सीटर 1917 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 2017 रुपये, एसी सीटर 2347 रुपये, एसी स्लीपर 3256 रुपये।
अररिया-दिल्ली (1319 किमी): नॉन एसी सीटर 1929 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 2029 रुपये, एसी सीटर 2362 रुपये, एसी स्लीपर 3275 रुपये।
किशनगंज-दिल्ली (1427 किमी): नॉन एसी सीटर 2011 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 2111 रुपये, एसी सीटर 2463 रुपये, एसी स्लीपर 3375 रुपये।
मोतिहारी-दिल्ली (1071 किमी): नॉन एसी सीटर 1429 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1529 रुपये, एसी सीटर 1755 रुपये, एसी स्लीपर 2694 रुपये।
सीतामढ़ी-दिल्ली (1130 किमी): नॉन एसी सीटर 1579 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1679 रुपये, एसी सीटर 1937 रुपये, एसी स्लीपर 2850 रुपये।
शिवहर-दिल्ली (1118 किमी): नॉन एसी सीटर 1559 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1659 रुपये, एसी सीटर 1913 रुपये, एसी स्लीपर 2821 रुपये।
सीवान-दिल्ली (962 किमी): नॉन एसी सीटर 1276 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1376 रुपये, एसी सीटर 1568 रुपये, एसी स्लीपर 2467 रुपये।
सुपौल-दिल्ली (1285 किमी): नॉन एसी सीटर 1774 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1874 रुपये, एसी सीटर 2175 रुपये, एसी स्लीपर 3114 रुपये।
लौकहा-दिल्ली (1322 किमी): नॉन एसी सीटर 1844 रुपये, नॉन एसी स्लीपर 1944 रुपये, एसी सीटर 2257 रुपये, एसी स्लीपर 3176 रुपये।
कहां से करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग?
अन्य मार्गों के किराए, समय-सारणी और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के आधिकारिक पोर्टल www.bsrtc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा यात्री टोल फ्री नंबर 1800-345-7251 पर कॉल करके भी सहायता ले सकते हैं। इस उद्घाटन कार्यक्रम में बीएसआरटीसी के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल, मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- भारत परिसीमन विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश
- भारत जजों की नियुक्ति में भेदभाव का आरोप! पूर्व CJI गवई ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
- भारत कभी थी विद्यानगरी, अब बन गई ‘कोयता नगरी’! फडणवीस सरकार पर बरसी शिवसेना UBT
- राजनीति CM सुवेंदु अधिकारी ने महंत स्वामी महाराज को दिया बंगाल आने का न्योता, BAPS संतों से की मुलाकात










