सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक अहम पत्र लिखकर उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों की प्रक्रिया पर गहरी चिंता जताई है। शुक्रवार को सामने आए इस पत्र में उन्होंने कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि हालिया फैसलों में विविधता, समावेश और मेरिट के बुनियादी सिद्धांतों की अनदेखी की जा रही है।
एक खास समुदाय को प्राथमिकता देने का आरोप
पत्र में जस्टिस गवई ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायिक नियुक्तियों में एक खास समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों का प्रतिनिधित्व बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिशें राष्ट्रपति के लिए निर्णायक होती हैं, लेकिन कॉलेजियम को जवाबदेह बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व सीजेआई ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने और संवैधानिक कर्तव्य के तहत न्यायपालिका में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश
कैसे होती है सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में नियुक्ति?
न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों की पूरी प्रक्रिया संविधान के प्रावधानों और मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर (एमओपी) के तहत संचालित होती है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 25 जुलाई 2026 को लोकसभा में दी गई जानकारी में स्पष्ट किया था कि ये नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 224 तथा 1998 में तैयार एमओपी के तहत होती हैं। यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के 6 अक्टूबर 1993 के दूसरे न्यायाधीश मामले और 28 अक्टूबर 1998 के तीसरे न्यायाधीश मामले की सलाहकारी राय पर आधारित है।
एमओपी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति का प्रस्ताव मुख्य न्यायाधीश शुरू करते हैं, जबकि हाईकोर्ट में यह प्रस्ताव संबंधित मुख्य न्यायाधीश दो वरिष्ठतम जजों से परामर्श के बाद भेजते हैं। हाईकोर्ट को पद खाली होने से कम से कम छह महीने पहले सिफारिश भेजनी होती है, जिस पर राज्य और केंद्र सरकार के विचारों के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम अंतिम फैसला लेता है।
जजों के तबादले का संवैधानिक नियम
हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद किए जाते हैं। एमओपी के अनुसार, तबादले का प्रस्ताव देश के मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों से सलाह के बाद शुरू करते हैं, जिसमें दोनों संबंधित हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की राय भी शामिल होती है। यह पूरी प्रक्रिया जनहित और देशभर में न्याय प्रशासन को बेहतर बनाने के
यह भी पढ़ें: अब त्योहारों का इंतजार नहीं! बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए शुरू हुई नियमित बस सेवा
संबंधित खबरें
- भारत परिसीमन विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश
- भारत अब त्योहारों का इंतजार नहीं! बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए शुरू हुई नियमित बस सेवा
- भारत कभी थी विद्यानगरी, अब बन गई ‘कोयता नगरी’! फडणवीस सरकार पर बरसी शिवसेना UBT
- राजनीति CM सुवेंदु अधिकारी ने महंत स्वामी महाराज को दिया बंगाल आने का न्योता, BAPS संतों से की मुलाकात










