Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी

जिले में विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इंद्रवीर कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) के साथ बैठक की। इसमें पीएम आवास योजना और कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

Untitled 245

सुपौल: जिले में विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इंद्रवीर कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) के साथ बैठक की। इसमें पीएम आवास योजना और कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में डीडीसी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के काम में तेजी लाने और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट

पीएम आवास योजना के लाभुकों को समय पर मिले स्वीकृति

पीएम आवास योजना की समीक्षा के दौरान डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभुकों के आवास निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द स्वीकृत करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि समय पर आवास निर्माण शुरू हो सके।

कायाकल्प अभियान का काम 30 नवंबर तक पूरा करने का आदेश

कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों और संबंधित संस्थानों में चल रहे मरम्मत, जीर्णोद्धार और रंग-रोगन के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

डीडीसी ने सभी लंबित कार्यों को 30 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने के बाद संबंधित योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर भी अपडेट की जाए, ताकि प्रगति का रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें: सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में एनईपी के निदेशक अनित कुमार, डीआरडीए के निदेशक (अकाउंट) आशुतोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) और अपर पंचायत राज पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें