Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दरिंदगी की सजा: POCSO कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा

सीवान की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता की अधिवक्ता ने इसे न्याय की जीत बताया।

siwan pocso court

नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में सीवान की विशेष पॉक्सो अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी प्रद्युम्न सिंह को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वर्ष 2025 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जुड़े इस चर्चित मामले में आए अदालत के निर्णय का पीड़ित परिवार और अभियोजन पक्ष ने स्वागत किया है।

साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सुनाई कड़ी सजा

यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 728/2025 तथा पॉक्सो कांड संख्या 4/2026 से जुड़ा हुआ है। पॉक्सो की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सिंह और निका गर्ग ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। दूसरी तरफ, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने पैरवी की। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध ठोस साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद प्रद्युम्न सिंह को दोषी करार दिया। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 20 साल की कैद और आर्थिक दंड का फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें: बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट

न्याय व्यवस्था पर मजबूत होगा लोगों का भरोसा

अदालत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता की अधिवक्ता निका गर्ग ने इसे पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा दोषी को 20 वर्ष की सजा सुनाया जाना पूरे समाज के लिए एक सख्त और महत्वपूर्ण संदेश है। बच्चों के खिलाफ यौन अपराध करने वालों के प्रति कानून बेहद कठोर है और ऐसे जघन्य अपराधों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अधिवक्ता ने आगे कहा कि इस निर्णय से पीड़ित परिवार का न्याय व्यवस्था पर भरोसा और अधिक मजबूत होगा। समाज में भी यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि अपराध करने वालों को उनके कृत्य की सजा अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता थी और कोर्ट के फैसले से उन्हें पूरा संतोष है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें