Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में जेलों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान, छपरा मंडल कारा में चप्पे-चप्पे की जांच

बिहार में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए शुक्रवार की अहले सुबह राज्यभर में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके तहत छपरा मंडल कारा में भी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

Untitled 238

सारण। बिहार में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए शुक्रवार की अहले सुबह राज्यभर में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके तहत छपरा मंडल कारा में भी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

एसपी के नेतृत्व में पहुंची 70 सदस्यीय टीम

छपरा मंडल कारा में छापेमारी अभियान पुलिस अधीक्षक शहर राज किशोर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान करीब 70 प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान जेल परिसर में पहुंचे। टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट

दो घंटे तक चला जांच अभियान

अधिकारियों ने जेल के सभी वार्डों, सेल, कमरों और परिसर में बने भवनों की जांच की। अनुमंडल पदाधिकारी नीतेश कुमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले अभियान में जेल के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई।

जांच में खाली रहे पुलिस के हाथ

लंबे समय तक चली तलाशी के बाद भी जेल से कोई प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर में चलाया गया था।

प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी रहे मौजूद

संयुक्त छापेमारी में जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, राजस्व अधिकारी सदर, ग्रामीण विकास पदाधिकारी सदर, नगर थानाध्यक्ष और भगवान बाजार थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी

अचानक कार्रवाई से आसपास के इलाके में हलचल

अहले सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के जेल पहुंचने से आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई।

 

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें