Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक

राजस्व वसूली तेज करने और बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

1e6e5c98 70ed 4af8 bb4f aabf5ecd871a
रांची: रांची नगर निगम के आंतरिक राजस्व संग्रहण को रफ्तार देने और निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को निगम परिषद की आपात बैठक बुलाई गई। महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड पार्षदगण, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त समेत विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में राजस्व बढ़ाने के उपायों और अब तक की वसूली की स्थिति पर गंभीर मंथन किया गया।

होल्डिंग टैक्स से विज्ञापन शुल्क तक हर मद की समीक्षा

बैठक के दौरान नगर निगम की आय के प्रमुख स्रोतों की बारीकी से पड़ताल की गई। इनमें होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, बाजार व दुकानों का किराया, जल कर, पार्किंग शुल्क और यूजर चार्ज जैसे मद शामिल रहे। अधिकारियों ने सभी शाखाओं के आय-व्यय का मदवार ब्योरा रखा और पिछले वित्तीय वर्षों की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष की वसूली का आकलन किया। चर्चा के दौरान यह देखा गया कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य और वास्तविक वसूली के बीच कितना अंतर है तथा किन कारणों से अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है।

आत्मनिर्भरता के लिए समयबद्ध कार्ययोजना का निर्देश

महापौर रोशनी खलखो ने स्पष्ट कहा कि रांची नगर निगम को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आंतरिक राजस्व बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आय के सभी स्रोतों का समुचित उपयोग करते हुए वसूली की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाए। महापौर ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी के लिए ठोस, व्यावहारिक और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें और तय लक्ष्यों के अनुसार परिणाम दें।

चेतावनी के बाद भी बकाया न चुकाने वालों पर होगी सख्ती

बैठक में बड़े और पुराने बकायेदारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। महापौर ने कहा कि जो बकायेदार बार-बार निगम की चेतावनियों के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निगम के भीतर कामकाज की रफ्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजस्व वसूली में किसी तरह की ढिलाई, लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मी अपने दायित्वों में लापरवाही बरतता है, तो उसकी जवाबदेही तय कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पार्षदों के सुझावों से राजस्व रिसाव रोकने पर फोकस

बैठक में मौजूद वार्ड पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा करते हुए राजस्व बढ़ाने और संभावित नुकसान को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी मदों की नियमित निगरानी करने और तय लक्ष्य के मुताबिक वसूली सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निगम प्रशासन को उम्मीद है कि इस आपात बैठक के बाद वसूली अभियान में तेजी आएगी और शहर के विकास कार्यों के लिए संसाधन मजबूत होंगे।
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें