रांची/नई दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण में झारखंड के फूड स्टॉल ने अपनी अलग पहचान कायम करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध स्वाद परंपरा, स्थानीय खानपान की विविधता और राज्य की सांस्कृतिक विरासत ने देश-विदेश से पहुंचे आगंतुकों का ध्यान खींचा। फूड स्टॉल को मिली यह उपलब्धि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक पकवानों की बढ़ती लोकप्रियता को राष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना का प्रमाण है।
पारंपरिक व्यंजनों की धूम, स्वाद के दीवाने हुए सैलानी
आईआईटीएफ के फूड कोर्ट में सजा झारखंड का स्टॉल आगंतुकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बना रहा। यहां परोसे गए दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, रागी मोमोज़, ठेकुआ और धुस्का का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इन व्यंजनों के विशिष्ट स्वाद, स्थानीय सामग्री और पारंपरिक पकाने की विधियों ने सैलानियों को खूब प्रभावित किया। झारखंड के जायके से रूबरू होने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर जुटे और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। खासतौर पर धुस्का, चिल्का रोटी, रागी मोमोज़ और रुगड़ा जैसे लोकप्रिय पकवानों को लेकर आगंतुकों में खासा उत्साह देखा गया।
सांस्कृतिक विरासत को मिला नया आयाम
फूड स्टॉल को मिला रजत पदक राज्य के पारंपरिक खानपान की विशिष्टता, आकर्षक प्रस्तुति और व्यापक लोकप्रियता को मिली अहम मान्यता है। यह सम्मान दर्शाता है कि क्षेत्रीय स्वादों को भी बड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में उतना ही पसंद किया जाता है, बशर्ते उनकी मौलिकता और गुणवत्ता को सहेजकर प्रस्तुत किया जाए। यह सफलता झारखंड के स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच पर सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। पारंपरिक व्यंजनों के जरिए झारखंड की पहचान को नई मजबूती मिली है और आने वाले समय में इससे राज्य के खानपान व सांस्कृतिक पर्यटन को और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
संबंधित विषय:Dhuska Rugra Chilka RotiIITF 2026 Jharkhand Food StallIndia International Trade Fair 2026
Trusted Source on
संबंधित खबरें
- #ट्रेंडिंग दांतों से कलम थामकर मैट्रिक में 93.8% अंक, फैजानुल्लाह से मिले सीएम हेमन्त सोरेन
- #ट्रेंडिंग सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर
- #ट्रेंडिंग साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके
- #ट्रेंडिंग संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश










