Skip to content
सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजधानी रांची में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इसमें राज्य के सभी जिलों से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया।

रांची। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजधानी रांची में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इसमें राज्य के सभी जिलों से पहुंचे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया।

मार्च की शुरुआत डोरंडा स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए मार्च निकाला।

यह भी पढ़ें: सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए शामिल

इस मार्च में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सहप्रभारी भूपेंद्र मरावी, अवनीश काजला और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मार्च डोरंडा से शुरू होकर पुराने हाईकोर्ट और हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक पहुंचा। यहां एक सभा का आयोजन किया गया।

संविधान देश की आत्मा : के. राजू

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। यह हर नागरिक को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है।

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। कांग्रेस इस लड़ाई में हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें