युवा संवाद में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने पर हुई चर्चा, विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
चैनपुर (गुमला): संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में मेरा युवा भारत (माय भारत), गुमला की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ना और नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति जागरूक करना था।
यह भी पढ़ें: रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है
कार्यक्रम के दौरान युवा आइकॉन जयंत प्रसाद ने विद्यार्थियों को विकसित भारत@2047 के लक्ष्य और देश की विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक बदलाव, गरीबी उन्मूलन और स्वस्थ समाज का निर्माण आवश्यक है।
उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की उत्पादकता पर भी नकारात्मक असर डालता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशे से मुक्त होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की।
संविधान दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
यह भी पढ़ें: साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य, युवाओं की जिम्मेदारी और नशामुक्त समाज के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद एवं चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
माय भारत की इस पहल के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, संवाद और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा बनने और इस संदेश को अपने साथियों, परिवारों तथा समुदायों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
संबंधित खबरें
- #ट्रेंडिंग साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके
- #ट्रेंडिंग संविधान दिवस पर चैनपुर में लिया गया संकल्प, प्रखंड से लेकर थानों तक गूंजा संविधान का संदेश
- #ट्रेंडिंग स्थापना दिवस प्रतियोगिता में चमके चैनपुर के विद्यार्थी, मेरी लकड़ा ने बढ़ाया हौसला
- #ट्रेंडिंग संविधान दिवस पर सदन में गूंजा मताधिकार और संघीय हक का सवाल










