Skip to content
रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर पाकुड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, दो लोगों की मौत से गांव में शोक संविधान दिवस पर चैनपुर में लिया गया संकल्प, प्रखंड से लेकर थानों तक गूंजा संविधान का संदेश
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा

पलामू जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव स्थित महुआ धाम में एक घर पर छापेमारी कर पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। मौके से उदय मिस्त्री नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मेदिनीनगर। पलामू जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पांडु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव स्थित महुआ धाम में एक घर पर छापेमारी कर पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। मौके से उदय मिस्त्री नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

देसी कट्टा खरीदने के मामले से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, पांडु थाना कांड संख्या 46/2026 के एक मामले में अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर से दो देसी कट्टे बरामद किए गए थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद अमित कुमार सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

यह भी पढ़ें: रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि दोनों देसी कट्टे उसने उदय मिस्त्री से खरीदे थे। उसने यह भी जानकारी दी कि उदय मिस्त्री अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाता है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी

मिली जानकारी के आधार पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का पता चला।

हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री जब्त

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, लकड़ी के बट, अर्धनिर्मित बैरल, ट्रिगर, लोहे के टुकड़े और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए। पुलिस ने उदय मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें