Skip to content
घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश गृह मंत्री अमित शाह ने की ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ, टीम को दी बधाई खेतों तक पहुंचेगा ज्यादा पानी! सम्राट कैबिनेट ने नहर नीति पर लगाई मुहर पाकुड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, दो लोगों की मौत से गांव में शोक संविधान दिवस पर चैनपुर में लिया गया संकल्प, प्रखंड से लेकर थानों तक गूंजा संविधान का संदेश स्थापना दिवस प्रतियोगिता में चमके चैनपुर के विद्यार्थी, मेरी लकड़ा ने बढ़ाया हौसला यूपी में पुराने टैक्स बकाये से मिलेगी मुक्ति, ओटीएस योजना के लिए 15 दिसंबर अंतिम तारीख योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश संविधान दिवस पर सदन में गूंजा मताधिकार और संघीय हक का सवाल
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, दो लोगों की मौत से गांव में शोक

झारखंड के पाकुड़ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर नहर के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर नहर के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करनघाटी गांव निवासी चरण मरांडी और विभीषण मरांडी के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें: घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा

ट्रैक्टर के नीचे दबे तीन लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रानीपुर नहर के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस दौरान लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में चरण मरांडी और विभीषण मरांडी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ट्रैक्टर किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें