Skip to content
योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश संविधान दिवस पर सदन में गूंजा मताधिकार और संघीय हक का सवाल अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थि राख राष्ट्रीय मंच पर चमका बिहार! राजगीर जू व नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड, दोगुने हुए सैलानी संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

योगी सरकार ने आलोक सिंह को बनाया यूपीपीएससी का अध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। फिलहाल वह पुलिस महानिदेशक पीएसी के पद पर तैनात हैं। शासन की ओर से गुरुवार को उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। फिलहाल वह पुलिस महानिदेशक पीएसी के पद पर तैनात हैं। शासन की ओर से गुरुवार को उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की। यूपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद से अध्यक्ष का पद खाली था। अब यह जिम्मेदारी आलोक सिंह को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित की गई सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थि राख

2029 तक रहेगा कार्यकाल

जारी आदेश के अनुसार, आलोक सिंह का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। उनकी नियुक्ति से आयोग के कामकाज को नया नेतृत्व मिलेगा।

तीन दशक का है प्रशासनिक अनुभव

आईपीएस आलोक सिंह को करीब तीन दशक का पुलिस सेवा का अनुभव है। अपने करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्हें गौतमबुद्धनगर का पहला पुलिस कमिश्नर बनने का गौरव भी प्राप्त है। इसके अलावा वह मेरठ, कानपुर समेत कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

आलोक सिंह की नियुक्ति के बाद देश के चार प्रमुख भर्ती संस्थानों का नेतृत्व आईपीएस अधिकारियों के पास हो गया है।

यह भी पढ़ें: संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें