Skip to content
झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील

नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सहरसा में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। मद्य निषेध विभाग की ओर से आयोजित इस प्रभात फेरी में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सहरसा। नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सहरसा में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। मद्य निषेध विभाग की ओर से आयोजित इस प्रभात फेरी में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रभात फेरी समाहरणालय गेट से शुरू होकर पटेल मैदान, अभियंता चौक और अपर समाहर्ता आवास होते हुए रमेश झा महिला कॉलेज पहुंची। राजू कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा और विशाल राघव, जिला योजना पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।

यह भी पढ़ें: अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन

नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित करना था। बच्चों ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

नशा उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए शराबबंदी के साथ-साथ सभी प्रकार के नशे के उन्मूलन के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके पालन के लिए डीआईजी के नेतृत्व में नशा मुक्त कोशी अभियान चलाया जा रहा है।

मद्य निषेध विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार छापेमारी और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाना और समाज को नशा मुक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें: 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें