Skip to content
झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य

अभी 48 लाख लीटर प्रतिदिन होता है उत्पादन, पशुपालन और डेयरी को बढ़ावा देने के साथ हर प्रखंड में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र।

बिहार में श्वेत क्रांति को नई गति देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा रोडमैप तैयार किया है। गुरुवार को राजधानी पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मुख्य रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बिहार में रोजाना करीब 48 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिसे अगले चार वर्षों में दोगुने से भी अधिक किया जाएगा।

सुधा का होगा विस्तार, राष्ट्रीय बाजार में बिकेंगे पारंपरिक उत्पाद

सीएम सम्राट चौधरी ने कॉम्फेड और ‘सुधा’ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सुधा ने अपनी गुणवत्ता से देशभर में अलग पहचान बनाई है। असम में एक लाख लीटर क्षमता की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के बाद अब जल्द ही पश्चिम बंगाल में भी एक लाख लीटर क्षमता की यूनिट शुरू की जाएगी। इसके अलावा, सुधा के माध्यम से बिहार के पारंपरिक उत्पादों जैसे मखाना की खीर और रबड़ी को राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समस्तीपुर जिले को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बताते हुए अन्य जिलों को भी इससे प्रेरणा लेने को कहा। मुख्यमंत्री गौधन योजना के तहत उत्तम नस्ल की गाय और भैंस खरीदने के लिए पशुपालकों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील

बकरी पालन को बढ़ावा और हर प्रखंड में पशु औषधि केंद्र

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय-भैंस के साथ बकरी पालन को भी बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। सुधा के जरिए प्रतिदिन एक लाख लीटर बकरी के दूध के संग्रहण और विपणन का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘पशु सखी’ तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 से पहले बिहार की एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 50 लाख महिलाएं अब तक इस मुकाम को हासिल कर चुकी हैं। पशुओं के बेहतर इलाज के लिए राज्य के प्रत्येक प्रखंड में पशु औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे।

कंप्रेस्ड बायोगैस नीति और गोपाल रत्न पुरस्कारों का वितरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि पशुधन से प्राप्त संसाधनों से जैविक खाद बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) नीति बनाई है। संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने में पशुपालकों की अहम भूमिका होगी। संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति की धारा से हर आंगन में उजियारा हो, पशुपालक खुशहाल रहें और बिहार समृद्ध बने।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कॉम्फेड समेत देशभर के दुग्ध संघों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, केंद्रीय सचिव नरेशपाल गंगवार, राज्य सचिव शीर्षत कपिल अशोक, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें