Skip to content
सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल

अंबुजा, अल्ट्राटेक, अदाणी, हल्दीराम और मदर डेयरी जैसी कंपनियां कर रहीं निवेश; 17 जिलों में औद्योगिक परियोजनाओं का विस्तार।

बिहार में त्योहारों के बाद रेलवे स्टेशनों पर बैग लेकर खड़े युवाओं की भीड़ और रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर उनका पलायन लंबे समय से राज्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में रहा है। हालांकि, अब इस तस्वीर को बदलने के लिए जमीन पर ठोस पहल दिखाई दे रही है।

बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि राज्य में औद्योगिक विकास की कोशिशें अब केवल कागजी घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं। देश की दिग्गज कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं, औद्योगिक इकाइयां तेजी से स्थापित हो रही हैं और राज्य में ही हजारों नए रोजगार के अवसर तैयार होने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ

आंकड़ों में बदलता बिहार और दिग्गजों का निवेश

BIADA के औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 40 बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जिनमें करीब 21,600 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इन इकाइयों से लगभग 23,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इसके अलावा, BIADA के औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर भी 19 बड़ी इकाइयां लग रही हैं या पहले से संचालित हैं। राज्य में औद्योगिक गतिविधियों का यह विस्तार पटना, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेगूसराय, भागलपुर, मधुबनी, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, समस्तीपुर, बांका, अररिया, वैशाली, पश्चिम चंपारण और कैमूर समेत कुल 17 जिलों तक पहुंच चुका है।

सीमेंट क्षेत्र में अंबुजा सीमेंट (नवादा, मुजफ्फरपुर), अल्ट्राटेक (बांका, भागलपुर) और जेके लक्ष्मी सीमेंट (मधुबनी) की परियोजनाएं शामिल हैं। ऊर्जा क्षेत्र में भागलपुर के पीरपैंती में अदाणी पावर का थर्मल पावर प्लांट बन रहा है, जिससे निर्माण चरण में करीब 8,100 और संचालन के बाद लगभग 2,300 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह खाद्य प्रसंस्करण में हल्दीराम, मदर डेयरी, आईटीसी, वरुण बेवरेजेस और अमूल से जुड़ी कैरा मिल्क यूनियन की परियोजनाएं हैं। पेट्रोलियम व ग्रीन एनर्जी में भारत पेट्रोलियम का हथुआ में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, मधुबनी में रिलायंस की बायोगैस और HPCL रिन्यूएबल की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। वहीं, पटना में Ctrls और भारती एयरटेल के डेटा सेंटर तथा सुप्रीम इंडस्ट्रीज और प्रिंस पाइप्स जैसी कंपनियां भी निवेश कर रही हैं।

खेत से फैक्ट्री तक बढ़ रहा उद्योगों का दायरा

बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसकी उपजाऊ जमीन और मेहनती किसान हैं, इसलिए राज्य में कृषि उत्पादन को सीधे उद्योगों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। BIADA के औद्योगिक क्षेत्रों में अकेले खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 13 इकाइयां हैं। खगड़िया में मक्का क्लस्टर और स्टार्च उत्पादन, अररिया में आटा, मैदा व मखाना मिल, मुंगेर में डेयरी प्लांट तथा पटना और बिहटा में नमकीन, बिस्कुट और पेय पदार्थों की इकाइयां इसके प्रमुख उदाहरण हैं। इससे किसानों को अपनी उपज के लिए गांव के पास ही बाजार और बेहतर कीमत मिलेगी। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, बक्सर, बेगूसराय और गोपालगंज में इथेनॉल प्लांट तथा मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं, जिससे कृषि अवशेषों से स्वच्छ ऊर्जा बनने के साथ किसानों की अतिरिक्त आय भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: तिलक वाली ‘डिफेंडर’ पर निकली अनंत सिंह के दामाद की बारात, झारखंडी बैंड पर खूब झूमे पिता

सिर्फ पटना नहीं, पूरे बिहार में औद्योगिक विकास की तैयारी

औद्योगिक विकास को किसी एक शहर तक सीमित रखने के बजाय पूरे राज्य में फैलाने के लिए बिहार को पटना, बिहटा, हाजीपुर, मोतीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, पूर्णिया, गया और भागलपुर सहित नौ औद्योगिक क्लस्टरों में बांटा गया है। इसका मकसद मिथिलांचल, कोसी-सीमांचल, मगध और भोजपुर क्षेत्रों में उद्योग लगाकर युवाओं को गृह जिले में ही रोजगार देना है। इन क्लस्टरों में पंडौल में टेक्सटाइल, बरियारपुर में सोलर मॉड्यूल, सिकंदरपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स व बायोसेंसर, भागलपुर और हाजीपुर में लॉजिस्टिक्स पार्क तथा मधुबनी में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग पार्क की योजनाएं शामिल हैं।

सरकार की पहल और जमीन पर उतरती परियोजनाएं

हजारों करोड़ के निवेश के लिए जमीन, बिजली, सड़क और स्थिर नीतियों पर भरोसा जरूरी होता है। बिहार में बुनियादी सुविधाएं विकसित होने और भूमि आवंटन के बाद कई इकाइयों में उत्पादन शुरू भी हो चुका है, जबकि कई का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बिहार अब केवल संभावनाओं वाला राज्य न रहकर उन्हें जमीन पर उतारने की राह पर है। करीब 21,600 करोड़ रुपये का निवेश और 23,000 प्रत्यक्ष रोजगार का यह खाका राज्य से पलायन की समस्या को कम करने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें