Skip to content
Log In
IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम रांची में महिला सशक्तीकरण की पहल, 1000 लाभुकों को मिले 2.90 करोड़ रुपये खेलो इंडिया अस्मिता वुशु टूर्नामेंट में रांची का जलवा, तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा CM हेमंत सोरेन ने लॉन बॉल्स खिलाड़ियों को किया सम्मानित रांची में 45 कोचिंग और हॉस्टल संस्थानों को निगम का अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम अवैध कोचिंग संस्थानों और लॉज पर एक्शन, 45 प्रतिष्ठित संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम गुरु नानक जयंती पर गूंजे भजन-कीर्तन, मानवता और सेवा का दिया संदेश शिक्षा से मजबूत होगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन ने युवाओं से की अपील रांची में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया बंदोई पर्व बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना

IPS के नए बैच को CM सम्राट चौधरी का मंत्र, जनता से जुड़ें, अपराध पर कसें लगाम

सीएम सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसेवा और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।

सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आशीष कुमार, कोशिंदर, मो. ताबिश हसन, नवनीत आनंद, सहर्ष कुमार, शुभम, सिदक सिंह, विजय राघव गोयल, विनय कुमार और विश्व वर्द्धन को बिहार में बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम ने सभी अधिकारियों को बिहार की सामाजिक, भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करते हुए पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: बागवानी करने वालों को सरकार देगी 2 लाख, मंत्री विजय सिन्हा ने बताई पूरी योजना

आम जनता से सीधा संवाद और त्वरित समाधान पर जोर

सीएम ने अधिकारियों को आम जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक इकाइयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना आवश्यक है।

आधुनिक तकनीक और नए सुझावों का आह्वान

सीएम ने पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि तकनीक के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है। उन्होंने युवा अधिकारियों से व्यवस्था की बेहतरी के लिए अपने नए एवं रचनात्मक सुझाव देने को भी कहा।

जिला प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं, बेहतर बिहार का संकल्प

सीएम ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उनके आगामी जिला प्रशिक्षण एवं दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर बिहार को और बेहतर बनाना है।

यह भी पढ़ें: बिहार में छोटा मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, नक्शे का झंझट खत्म! जानें नए नियम

बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद

बैठक में सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) मनोज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *