Skip to content
Log In
रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार पहुंचा, इरफान अंसारी ने PM मोदी से की अपील भोरे-भोरे कांपी बिहार की धरती, 2 सेकंड के झटके से मची हलचल मौत बनकर आया ट्रक! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, पांच की गई जान, 4 घायल Nvidia दफ्तर लौटे जेनसन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी; शेयर 31% उछले देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव आस्था का सैलाब! गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, दीघा-एम्स रोड पर 3 KM जाम सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग? अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़ CM सम्राट की ‘बिहार गति’ समीक्षा: कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार, 3 विवि भवन 2027 तक JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

भोरे-भोरे कांपी बिहार की धरती, 2 सेकंड के झटके से मची हलचल

बिहार के पटना और दरभंगा समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे, जिसका असर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन तक देखा गया।

बिहार के कई जिलों में मंगलवार सुबह अचानक धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। राजधानी पटना और दरभंगा समेत कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह कंपन करीब 2 से 3 सेकंड तक रहा। झटकों के दौरान दरभंगा में पार्किंग में खड़ी कारें हिलती हुई नजर आईं। मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर आए इस भूकंप के बाद कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी पटना के साथ-साथ उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाकों तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। कंपन महसूस होते ही कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। भूकंप का असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए जाने की खबर है।

यह भी पढ़ें: मौत बनकर आया ट्रक! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, पांच की गई जान, 4 घायल

जानकारी के अनुसार, दरभंगा में सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर 2 से 3 सेकंड तक धरती कांपती रही। दरभंगा के अलावा पटना, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, शिवहर, बेगूसराय और सिवान समेत कई जिलों में भूकंप महसूस किया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल बिहार में कहीं से भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

मौसम और भूविज्ञान से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मैग्निट्यूड दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे आंकी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 315 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। वहीं, भूटान की राजधानी थिम्पू से इसकी दूरी लगभग 175 किलोमीटर और नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 254 किलोमीटर पूर्व बताई गई है।

यह भी पढ़ें: देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *