Skip to content
Log In
देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव आस्था का सैलाब! गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, दीघा-एम्स रोड पर 3 KM जाम सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग? अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़ CM सम्राट की ‘बिहार गति’ समीक्षा: कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार, 3 विवि भवन 2027 तक JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत अफ्रीका में शादी के बाद पत्नी की मर्जी बेमानी, पति को ‘न’ कहने का भी हक नहीं! सर्किट हाउस इलाके में भीषण बाइक हादसा, दो युवकों की मौत से पसरा मातम

देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव

पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र स्थित सिंघाड़ा गांव में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव गली में मिलने से सनसनी फैल गई; परिजनों ने दोस्तों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय युवक शहजाद मंसूरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गांव की ही एक गली में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे वार के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को देर रात फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

देर रात फोन आने के बाद घर से निकला था युवक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू की। मृतक शहजाद सिंघाड़ा गांव निवासी मुमताज मंसूरी का पुत्र था। इस वारदात की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, हालांकि हत्या की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। शहजाद के चाचा शमशेर आलम के मुताबिक, सोमवार रात वह घर पर ही मौजूद था। देर रात किसी का फोन आने के बाद वह बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकल गया था, जिसके बाद मंगलवार सुबह परिवार को गांव की गली में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या करने का संदेह जताया है।

यह भी पढ़ें: आस्था का सैलाब! गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, दीघा-एम्स रोड पर 3 KM जाम

आठ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

मृतक की मां फिरोजा खातून ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब आठ दिन पहले समीर और फिरोज हाशमी नामक युवकों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार दिन पहले भी कुछ लोग उनके घर पर आए थे और धमकी देकर गए थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत फोन कर शहजाद को घर से बाहर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

धारदार हथियार से वार की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत हो रही है। फिलहाल वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से सघन पूछताछ कर रही है और नामजद आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हत्या के कारणों समेत सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *