Skip to content
Log In
CM सम्राट ने अफसरों को दी डेडलाइन, मार्च 2027 तक पूरे करने होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत अफ्रीका में शादी के बाद पत्नी की मर्जी बेमानी, पति को ‘न’ कहने का भी हक नहीं! सर्किट हाउस इलाके में भीषण बाइक हादसा, दो युवकों की मौत से पसरा मातम दुनिया में 12,187 परमाणु बमों का जखीरा, रूस सबसे आगे; भारत छठे नंबर पर झगड़ा खत्म, लेकिन बातचीत बंद! पति-पत्नी के बीच की खामोशी ऐसे करें दूर सुबह-सुबह भूकंप से दहला झारखंड, अपार्टमेंट छोड़ खुले मैदान में पहुंचे लोग सर्दियों में चेहरे की चमक पड़ गई फीकी? रात में सोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी

भाजपा

चंडीगढ़ : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता में इसका एलान किया और इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने सभी को गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रमुख नेताओं की बैठक में दोनों दलों के मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज से शिरोमणि अकाली दल एनडीए के साथी के रूप में काम करेगा और छह साल बाद इसकी गठबंधन में वापसी हुई है।

‘आप सरकार ने जनता के भरोसे को तोड़ा है’

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री से एनडीए के विस्तार पर बात हुई थी और उन्होंने सुखबीर सिंह बादल व पार्टी अध्यक्ष को फोन भी किया था। उन्होंने दावा किया कि यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा और पंजाब की जनता बदलाव कर एनडीए की सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार वादाखिलाफी कर रही है और जनता के भरोसे को तोड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच किसानों, आर्थिक विकास और युवाओं के रोजगार पर चर्चा के बाद एक रोडमैप तैयार हुआ है। अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करना मुख्य उद्देश्य होगा। इसके साथ ही पंजाब से भ्रष्टाचार मिटाना और राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

यह भी पढ़ें: JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

यह गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है: नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा कि अकाली दल के साथ यह गठबंधन स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सीट-बंटवारे पर बाद में चर्चा होगी, लेकिन दोनों दल नशा-मुक्त पंजाब, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह गठबंधन पंजाब के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की टीम पंजाब को लूट रही है और पिछले दस साल से राज्य के हालात खराब हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गैंगस्टरों का आतंक खत्म करना उनका लक्ष्य और पंजाब से नशा खत्म करना मिशन है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर समस्याओं का हल निकालेंगे और पंजाब में बेहतर माहौल बनाएंगे।

तीन दशक पुरानी है दोनों दलों की दोस्ती

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, अकाली दल और भाजपा की दोस्ती का इतिहास करीब तीन दशक पुराना है और इसकी नई शुरुआत 1996 की मोगा घोषणा से हुई थी। 1997 में 117 सीटों वाली विधानसभा में अकाली दल ने 94 और भाजपा ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था और गठबंधन ने कुल 93 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 2002 के चुनाव में गठबंधन को 44 सीटें मिलीं और कांग्रेस ने सरकार बनाई, लेकिन गठबंधन कायम रहा। 2007 में गठबंधन ने 68 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की और 2012 में भी 68 सीटों के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाई, जिससे 2007 से 2017 तक 10 साल शासन रहा। 2017 में गठबंधन 18 सीटों पर सिमट गया, फिर भी 2019 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ा गया। सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध के बीच अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया और 2022 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनाव दोनों दल अलग-अलग लड़े।

2027 से पहले फिर गठबंधन, सीटों के बंटवारे पर चर्चा

अब 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच फिर समझौता हो गया है। अगस्त 2026 में सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ा था और अक्टूबर-नवंबर की बातचीत के बाद गठबंधन तय हुआ। इस बार सीटों का बंटवारा सबसे बड़ा सवाल है, क्योंकि पहले भाजपा 23 और अकाली दल 94 सीटों पर लड़ता था। भाजपा अब बढ़े मत प्रतिशत और विस्तार के आधार पर ज्यादा सीटें चाहती है, जबकि अकाली दल अपने पारंपरिक ग्रामीण व किसान आधार के साथ प्रमुख भूमिका चाहता है और मुख्यमंत्री का चेहरा भी अहम मुद्दा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *