हथियारों की गिनती जब हजारों में पहुंचती है, तो आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं रहते बल्कि वैश्विक संतुलन और आशंकाओं की तस्वीर बन जाते हैं। एक तरफ बड़ी महाशक्तियों के जखीरे हैं, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय संधियों और भू-राजनीतिक फैसलों की अपनी सीमाएं और समीकरण। दुनिया में कितने देश परमाणु संपन्न हैं और बाकी देश यह तमगा हासिल क्यों नहीं कर पाए हैं, यह सवाल एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। हाल ही में जब चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई तो परमाणु हथियारों पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। शी जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को इंसानियत के लिए खतरा बताया।
दरअसल, परमाणु हथियार कितना खतरनाक है, यह बात हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए हमले के बाद साफ हो चुकी है। विश्व जनसंख्या समीक्षा की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में कुल 12,187 परमाणु बम हैं। रूस इस सूची में सबसे ऊपर है, जिसके पास 5,420 परमाणु हथियार हैं। इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है, जिसके पास 5,042 बम हैं। तीसरे स्थान पर चीन है, जिसके पास 602 परमाणु बमों का जखीरा है। फ्रांस 370 हथियारों के साथ चौथे और ब्रिटेन 225 हथियारों के साथ पांचवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल
नौ देशों के पास परमाणु हथियार, भारत छठे स्थान पर
रिपोर्ट के अनुसार, भारत छठे स्थान पर है जिसके पास 190 एटम बम हैं, जबकि पाकिस्तान 170 बमों के साथ सातवें नंबर पर है। इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 60 हथियार होने का अनुमान है, जिससे कुल नौ देश परमाणु हथियार संपन्न हैं।
जापान, जर्मनी और अन्य देश क्यों नहीं बना पाए परमाणु बम
सवाल उठता है कि शक्तिशाली देश जैसे जापान, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया परमाणु हथियार क्यों नहीं बना पाए हैं। इसकी मुख्य वजह परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) है, जिसे 1968 में दुनिया को परमाणु खतरे से बचाने के लिए बनाया गया था और यह 1970 में लागू हुई। अब तक 190 देश इस संधि पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसका उद्देश्य परमाणु परीक्षणों पर लगाम लगाना और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना है।
एनपीटी के दायरे से बाहर रहे ये देश
जब यह संधि बनी थी, तब तक रूस, अमेरिका, फ्रांस, चीन और ब्रिटेन जैसे देश पहले ही परमाणु हथियार बना चुके थे, इसलिए उन्हें इन्हें रखने की छूट मिली हुई है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और उत्तर कोरिया ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए थे या बाद में इससे बाहर हो गए।
यह भी पढ़ें: घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल
हस्ताक्षर और निकासी की पृष्ठभूमि
भारत और पाकिस्तान ने कभी परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए। उत्तर कोरिया पहले इस संधि का हिस्सा था, लेकिन बाद में उसने परमाणु परीक्षण कर लिया और इससे अलग हो गया। इसी तरह, इजरायल ने भी गुपचुप तरीके से परमाणु परीक्षण किया था।
संबंधित खबरें
- दुनिया मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें!
- दुनिया ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां
- दुनिया कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां
- दुनिया इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू








