Skip to content
Log In
डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात

आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल

गुमला: गुमला शहर के पालकोट रोड (एनएच-४३) स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के समीप सोमवार की आधी रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार को बचाने के प्रयास में लोहे की छड़ लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन में ही जिंदा जल गया। मंगलवार सुबह घटनास्थल से चालक का नर कंकाल बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रक्सौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नावली लालपुर निवासी पैंतीस वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। वह राउरकेला से लोहे की छड़ लोड कर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जा रहा था। सोमवार रात करीब एक बजे पालकोट रोड से गुजरने के दौरान सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया।
हादसे के समय पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने जलते वाहन को देखकर तत्काल गुमला थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
मंगलवार सुबह हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जले हुए ट्रक और केबिन में चालक के अवशेष देखकर लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था संभाली और शव के अवशेष को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों, कार की भूमिका और ट्रक में आग लगने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: डीसी और एसएसपी ने अचानक घाघीडीह जेल में मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *