Skip to content
Log In
स्कूल बस हादसे में चार छात्रों की मौत, गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया आधी रात आग का गोला बना ट्रक, केबिन में जिंदा जला चालक; सुबह मिला नर कंकाल गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान घाघरा में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज हुए शामिल योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा और अकाली दल, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

गुरु पर्व के अवसर पर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच राजनीतिक गठबंधन को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करने वाले हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहेंगे।

नई दिल्ली। गुरु पर्व के अवसर पर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच राजनीतिक गठबंधन को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करने वाले हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, पंजाब में आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा और अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान इसी प्रेस वार्ता में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, NSE और BSE में आज नहीं होगा कारोबार

कई दिनों से चल रही थी गठबंधन की चर्चा

भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी। दोनों दलों के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब गुरु पर्व के अवसर पर होने वाली इस प्रेस वार्ता को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पंजाब की राजनीति में बदल सकता है समीकरण

अगर भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन होता है, तो इसका असर पंजाब की राजनीति पर पड़ सकता है। दोनों दलों के साथ आने से आगामी चुनाव में राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

अकाली दल का पंजाब में पुराना राजनीतिक आधार रहा है, जबकि भाजपा भी राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में गठबंधन दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि, गठबंधन को लेकर अंतिम तस्वीर प्रेस वार्ता में आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 10 ग्राम गोल्ड 1,500 रुपये तक महंगा

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *