Skip to content
Log In
पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान! नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें! मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह इन दिनों भारत दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनकी अगवानी की।

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह इन दिनों भारत दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनकी अगवानी की। इस दौरान बालेंद्र शाह ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। स्वागत समारोह में पीएम मोदी भी उनके साथ मौजूद रहे।

राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख

पहली भारत यात्रा पर आए हैं नेपाल के प्रधानमंत्री

बालेंद्र शाह शनिवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। 36 वर्षीय शाह की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। उनके साथ 35 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस बैठक में भारत और नेपाल के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर रहेगा। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रेलवे, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे, तकनीक, मानव संसाधन विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच खुली सीमा, साझा संस्कृति, परंपराओं और आपसी विश्वास का गहरा जुड़ाव है। द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच 40 से अधिक संस्थागत तंत्र काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

इस यात्रा के दौरान नेपाल-भारत बिजनेस फोरम का भी आयोजन होगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी और कई क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *