Skip to content
Log In
पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान! नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें! मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार

कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी

झारखंड के दुमका जिले में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे को लेकर रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर गांव में सर्वे का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे को लेकर रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर गांव में सर्वे का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

कोल ब्लॉक सर्वे करने पहुंची थी कंपनी की टीम

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे के लिए कंपनी के अधिकारी गांव पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें: मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी के साथ लाठी-डंडों से हमला किया गया।

12 पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

इस घटना में करीब 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक पुलिसकर्मी का पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

गांव में तनाव, प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद बादलपाड़ा-कल्याणपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल विवाद के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *