Skip to content
Log In
बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा

हजारीबाग के ऐतिहासिक मटवारी गांधी मैदान में रविवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया।

हजारीबाग। हजारीबाग के ऐतिहासिक मटवारी गांधी मैदान में रविवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सरकारी नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

महापंचायत में झारखंड सरकार पर छात्रों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा पेपर लीक, परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी, छात्रवृत्ति, JPSC-JSSC की अनियमितताओं और लंबित नियुक्तियों जैसे मुद्दे उठाए गए।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब

इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं और आगे की आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। आयोजकों ने इसे प्रस्तावित ‘आंदोलन 2.0’ की शुरुआत बताया। साथ ही कहा कि झारखंड के सभी पांच प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। हजारीबाग में आयोजित यह पहली महापंचायत थी।

मंच के प्रवक्ता रवींद्र पासवान ने कहा कि यह महापंचायत झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्तियों, परीक्षा में पारदर्शिता तथा लंबित भर्तियों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं को उठाया जाएगा और आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

महापंचायत में शामिल छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार, समय पर नियुक्ति और छात्रहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग उठाई।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *