Skip to content
Log In
CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास, लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर अपनी बात रखी।

रांची: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास, लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर अपनी बात रखी। उन्होंने विधानसभा को लोकतंत्र और मानवता का मंदिर बताते हुए कहा कि यह संस्था जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर है। यहां सभी को समान अधिकार मिलता है और इसी सदन से राज्य को नई दिशा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह पूरे राज्य के विकास का केंद्र है। इसी सदन से मंत्री, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाली जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। यह किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के विचारों का किया जिक्र

अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी के विचारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब 100 साल पहले महात्मा गांधी ने जिन बातों को उठाया था, आज उन्हीं मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपनी बात रखनी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। मौजूदा व्यवस्था में भी सुधार की जरूरत है। इसके लिए बड़े स्तर पर बदलाव और बेहतर नीतियां बनाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

झारखंड के विकास और बजट का किया जिक्र

हेमंत सोरेन ने झारखंड गठन के बाद से राज्य की विकास यात्रा पर भी चर्चा की। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल के बजट और वर्तमान बजट के आकार का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने पिछले 25 वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच-छह वर्षों में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई काम किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास मॉडल की चर्चा देशभर में हो रही है।

2050 के झारखंड को लेकर सरकार बना रही योजना

मुख्यमंत्री ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि सरकार केवल वर्तमान को ध्यान में रखकर काम नहीं कर रही है, बल्कि आने वाले दशकों की भी तैयारी कर रही है। वर्ष 2050 में झारखंड कैसा होगा, इसे लेकर सरकार ने योजना बनाने का काम शुरू किया है। इसके लिए नीतियां तैयार की जा रही हैं, ताकि राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक चुने गए निरल पूर्ति की सादगी और जनता से जुड़ाव की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को दिखावे के बजाय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *