फॉण्ट कनवर्टर NEW

RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव में 11 सदस्यों का चयन किया जाना है, जिसके लिए अब तक 15 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव 29 नवंबर 2026 को होना प्रस्तावित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव में 11 सदस्यों का चयन किया जाना है, जिसके लिए अब तक 15 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव 29 नवंबर 2026 को होना प्रस्तावित है।

नामांकन की तारीख बढ़ाई गई

चुनाव पदाधिकारी सुनील माथुर ने बताया कि अधिक से अधिक सदस्यों को चुनाव में भाग लेने का अवसर देने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक सदस्य 22 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

RGTA चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में विश्वविजय दुबे, धर्मेंद्र कुमार सिंह (रांची रक्सौल रोडवेज), धर्मेंद्र कुमार सिंह (ओम साईं रोडवेज), कल्याण कुमार मिश्रा, महेंद्र कुमार कुशवाहा, नीरज कुमार ग्रोवर, निशांत सरावगी, प्रभाकर सिंह, प्रकाश शुक्ला, रवींद्रनाथ दुबे, राजीव सिंह, रामप्रवेश चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, उदय कुमार सिंह और उदित नारायण सिंह शामिल हैं।

29 नवंबर को होगा वार्षिक चुनाव

एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के चयन के लिए 29 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा। नामांकन की तारीख बढ़ने के बाद उम्मीदवारों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस संबंध में 21 नवंबर 2026 को RGTA के प्रवक्ता सुनील सिंह चौहान ने जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram