Skip to content
Log In
Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त

रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने शनिवार को मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त और रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित आवास पर छापेमारी की।

रांची: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने शनिवार को मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त और रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। इस दौरान जांच टीम ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

रविवार को एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में मिली सामग्री से जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

5 जनवरी 2026 को दर्ज हुई थी FIR

रिम्स जमीन घोटाले को लेकर एसीबी रांची थाने में 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई। इसके बाद उन्हें इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया।

धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों की जांच

इस मामले में एसीबी धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी अनुसंधान जारी है।

एसीबी अब छापेमारी में बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *