Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा के लिए आज का दिन खास है। राज्य विधानसभा 22 नवंबर 2026 को अपना 26वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित नए विधानसभा भवन में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

रांची: झारखंड विधानसभा के लिए आज का दिन खास है। राज्य विधानसभा 22 नवंबर 2026 को अपना 26वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित नए विधानसभा भवन में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

स्थापना दिवस समारोह को लेकर विधानसभा परिसर में तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर विधानसभा के अब तक के सफर को याद किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

समारोह की शुरुआत सुबह 11:30 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ होगी। उनके स्वागत में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का आयोजन होगा।

स्थापना दिवस का पूरा शेड्यूल

  • 11:30 बजे: राज्यपाल का आगमन और गार्ड ऑफ ऑनर।
  • 11:35 बजे: कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्यपाल और अन्य अतिथियों का प्रवेश।
  • 11:39 बजे: राष्ट्रगीत।
  • 11:43 बजे: राष्ट्रगान।

मंच पर दिखेगी सत्ता पक्ष और विपक्ष की एकजुटता

समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष समेत कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहेंगे। इनके अलावा सत्ता पक्ष और विपक्ष के मुख्य सचेतक, उत्कृष्ट विधायक और विधानसभा के प्रभारी सचिव भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

15 नवंबर को बना था झारखंड, 22 नवंबर को हुई थी विधानसभा की स्थापना

झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर हुआ था। इसके एक सप्ताह बाद 22 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा की स्थापना हुई थी। तभी से हर साल इस तारीख को विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

पिछले 26 वर्षों में विधानसभा ने राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों, जनहित के कानूनों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस साल भी स्थापना दिवस समारोह में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह अवसर झारखंड विधानसभा के अब तक के सफर और उपलब्धियों को याद करने का भी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *