Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

झारखंड हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी आवाज उठाई है। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र भेजकर नए चीफ जस्टिस के नाम की जल्द सिफारिश करने का अनुरोध किया है।

हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी आवाज उठाई है। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र भेजकर नए चीफ जस्टिस के नाम की जल्द सिफारिश करने का अनुरोध किया है।

दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर 2026 को रिटायर होने वाले हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन अब तक नए मुख्य न्यायाधीश के नाम पर फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

रिटायरमेंट से पहले उत्तराधिकारी तय करने की मांग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पत्र में आग्रह किया है कि जस्टिस एमएस सोनक के सेवानिवृत्त होने से पहले ही उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश कर दी जाए। इससे हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं रहेगी।

सीएम ने पत्र में इस पद की अहमियत का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ऐसे में लंबे समय तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के जरिए व्यवस्था चलाना उचित नहीं है।

लंबित मामलों पर पड़ सकता है असर

मुख्यमंत्री के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति में देरी होने से हाईकोर्ट के प्रशासनिक कामकाज और संस्थागत योजनाओं पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा न्यायिक व्यवस्था में अनिश्चितता पैदा होने के साथ लंबित मामलों के निपटारे में भी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

फिर करनी पड़ सकती है कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की व्यवस्था

अगर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से समय रहते नए मुख्य न्यायाधीश के नाम की सिफारिश नहीं की जाती है, तो 27 नवंबर को जस्टिस एमएस सोनक के रिटायर होने के बाद झारखंड हाईकोर्ट को फिर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के सहारे काम करना पड़ सकता है। इसी स्थिति से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *