घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय उच्च पथ-18 पर नरसिंहगढ़ स्थित गजानन फेरो फैक्ट्री के पास एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में रांची निवासी 26 वर्षीय विवेक महाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिव शंकर महाली गंभीर रूप से घायल हो गया।
ओडिशा घूमने जा रहे थे चार दोस्त
जानकारी के अनुसार, रांची निवासी विवेक महाली, शिव शंकर महाली, अमरिंदर महाली और राहुल उरांव रविवार तड़के करीब 3 बजे दो बाइक से ओडिशा के समुद्री तट घूमने के लिए निकले थे। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच दोनों बाइक धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ स्थित गजानन फेरो फैक्ट्री के पास पहुंचीं।
यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
उस समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था और सड़क पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान विवेक की बाइक सड़क पर बिना किसी सुरक्षा संकेत के खड़े भारी ट्रक से पीछे से टकरा गई।
हेलमेट पहनने के बावजूद नहीं बची जान
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विवेक का हेलमेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे शिव शंकर महाली भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, दूसरी बाइक पर पीछे से आ रहे अमरिंदर महाली और राहुल उरांव इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
गंभीर घायल को जमशेदपुर किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. जाउल ने जांच के बाद विवेक महाली को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल शिव शंकर महाली को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more : रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
संबंधित खबरें
- Jharkhand रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
- Jharkhand RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन












