Skip to content
Log In
Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त

Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान

बिहार के भागलपुर और कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर आखिरी स्टील गर्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर और कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर आखिरी स्टील गर्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब स्लैब ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन और निर्माण एजेंसी का लक्ष्य है कि मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक पुल को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जाए।

15 दिसंबर तक पूरी होगी स्लैब ढलाई

निर्माण कार्य कर रही एसपी सिंगला कंपनी के अनुसार, पुल के टूटे हुए मुख्य हिस्से के अलावा तीन अन्य क्षतिग्रस्त स्लैब को हटाकर वहां स्टील ट्रस गर्डर लगाए गए हैं। इस काम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञों की मदद ली गई है।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान

तकनीकी टीम का लक्ष्य 15 दिसंबर तक स्लैब ढलाई का काम पूरा करने का है। इसके बाद कंक्रीट की मजबूती के लिए क्यूरिंग यानी तराई की जाएगी। फिर पुल की क्षमता जांचने के लिए लोड टेस्टिंग होगी।

क्यों बंद किया गया था विक्रमशिला सेतु?

गौरतलब है कि इस साल 3 और 4 मई की दरमियानी रात विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 133 के पास एक बड़ा स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर गया था। इसके बाद पुल पर छोटे वाहनों के परिचालन के लिए अस्थायी बेली ब्रिज बनाया गया था।

हालांकि, पुल की स्थायी मरम्मत के लिए 30 सितंबर की रात से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार मरम्मत का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

रेलिंग और फुटपाथ भी बदले जा रहे

पुल को मजबूत बनाने के लिए कई अन्य काम भी किए जा रहे हैं। अतिरिक्त भार कम करने के उद्देश्य से पुरानी रेलिंग और फुटपाथ बदले जा रहे हैं। इसके अलावा खराब हो चुके एक्सपेंशन जॉइंट्स की भी मरम्मत की जा रही है।

जनवरी में पुल खुलने से लाखों लोगों को मिलेगी राहत

विक्रमशिला सेतु के दोबारा चालू होने की खबर से भागलपुर, नवगछिया और सीमांचल के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुल बंद होने के कारण लोगों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु या नाव के सहारे लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

अगर काम तय समय पर पूरा हो जाता है, तो 14 जनवरी से भारी वाहनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इससे इलाके में आवागमन और व्यापार को भी काफी राहत मिलेगी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *