Skip to content
Log In
कटिहार में घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य गठन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनिया गांधी और राजीव गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं ने भी अलग झारखंड के गठन में अहम भूमिका निभाई थी।

रांची: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य गठन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में शिबू सोरेन के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोनिया गांधी और राजीव गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं ने भी अलग झारखंड के गठन में अहम भूमिका निभाई थी।

मंत्री ने कहा कि झारखंड का निर्माण लंबे संघर्ष, कई नेताओं के प्रयास और उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चुने गए मझगांव विधायक निरल पूर्ति को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

निरल पूर्ति के गुणों से दूसरे विधायकों को सीखने की जरूरत

राधाकृष्ण किशोर ने निरल पूर्ति की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें ईमानदारी, कर्मठता, बेहतर सोच और जवाबदेही जैसे गुण हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी उनके काम करने के तरीके से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विधायिका और कार्यपालिका के बीच तालमेल जरूरी

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर

अपने संबोधन में मंत्री ने संसदीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधायिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल विधायिका के प्रयास से व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती, बल्कि कार्यपालिका को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों और दिए गए प्रस्तावों का समय पर जवाब मिलना चाहिए। विधायिका और कार्यपालिका एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी राज्य का विकास तेजी से हो सकेगा।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *