फॉण्ट कनवर्टर NEW

कटिहार में घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। सदर अस्पताल परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और विशेष कार्य पदाधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

कटिहार: जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। सदर अस्पताल परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और विशेष कार्य पदाधिकारी ने भी बच्चों को अपने हाथों से दवा पिलाई।

6 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद

इस अभियान के तहत कटिहार जिले में करीब 6 लाख 54 हजार 836 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 2030 टीमें बनाई गई हैं।

रविवार को सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। वहीं, 23 से 25 नवंबर तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे।

अभियान के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, ईंट-भट्ठों और घुमंतू परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से छूट न जाए।

यह भी पढ़ें: Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान

डीएम ने अभिभावकों से की अपील

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर इसकी खुराक पिलाकर बच्चों को इससे बचाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं।

उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए जरूरी है कि कोई भी बच्चा खुराक लेने से वंचित न रहे। साथ ही सभी बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं को अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, डीपीएम और यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram