पटना: महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को पटना स्थित विद्यापति भवन में विशेष राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और मंत्री शीला कुमारी ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यह भी पढ़ें: कटिहार में घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार और विनोद नारायण झा सहित कई सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने महाकवि विद्यापति को नमन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से याद किए गए महाकवि
समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
यह भी पढ़ें: Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान
राजकीय समारोह में मौजूद लोगों ने महाकवि विद्यापति को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
read more: विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद



