Skip to content
Log In
‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वीबी-ग्राम जी योजना के तहत होगा निर्माण मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी

21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत?

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देहरादून स्थित 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला, जैव विविधता और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा इसके ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिसर के इतिहास, संरक्षण एवं रखरखाव और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं के संतुलन की सराहना

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति निकेतन देश की ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस परिसर में आधुनिक सुविधाओं का विकास करते हुए इसकी ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखना सराहनीय पहल है।

यह भी पढ़ें: दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार

आमजन को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम

उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को आमजन के लिए सुलभ बनाने से लोग देश की विरासत, इतिहास और संस्कृति से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे।

21 एकड़ में फैला है जैव विविधता और विरासत का यह संगम

लगभग 21 एकड़ में विस्तृत यह परिसर ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता का संगम है। राष्ट्रपति निकेतन को वर्ष 2025 में पहली बार आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खोला गया। यहां ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल के अस्तबल, सुंदर उद्यान और विभिन्न प्राकृतिक आकर्षण प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें: गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *