Skip to content
Log In
सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वीबी-ग्राम जी योजना के तहत होगा निर्माण मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा

प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के नाम पर ठेकेदारों से लेवी मांगने और धमकी देने के मामले में खूंटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के नाम पर ठेकेदारों से लेवी मांगने और धमकी देने के मामले में खूंटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के तीन पर्चे, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ के पास निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय में पीएलएफआई के पर्चे फेंककर लेवी की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें: जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित

इसके बाद 15 नवंबर को आनंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम कर रही वीकेएस कंपनी के कार्यस्थल पर भी पर्चे फेंककर लेवी मांगी गई थी।

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई थी पुलिस टीम

मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम तपकरा, रनिया और आनंदपुर थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान 21 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल से जयपुर होते हुए कोलेबो के रास्ते रनिया की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

आरोपितों के पास से हथियार और PLFI के पर्चे बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के तीन पर्चे, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन मिला।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने लेवी मांगने से जुड़े तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 और आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपितों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के केलो निवासी 24 वर्षीय संजू मांझी और अंकुश बागे उर्फ दोनदो के रूप में हुई है।

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

इस कार्रवाई में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक अमित रोशन कुल्लू, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार, आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस, तपकरा थाना के एएसआई और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *