Skip to content
Log In
सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वीबी-ग्राम जी योजना के तहत होगा निर्माण मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक अंतरप्रमंडलीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बिहार के सभी 9 प्रमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

सारण। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक अंतरप्रमंडलीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बिहार के सभी 9 प्रमंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कुल 14 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, योग, नौका दौड़ और घुड़दौड़ सहित कई खेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

कबड्डी से होगा खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कबड्डी से होगी। इसके बाद 2 और 3 दिसंबर को खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, 3 दिसंबर को नौका दौड़ और 4 दिसंबर को घुड़दौड़ का आयोजन होगा।

क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले भी होंगे आकर्षण

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 5 दिसंबर को टग ऑफ वार, शतरंज और योग प्रतियोगिताएं होंगी। क्रिकेट के मुकाबले 6 से 11 दिसंबर तक खेले जाएंगे। वहीं, 7 और 8 दिसंबर को हैंडबॉल तथा 9 और 10 दिसंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी।

फुटबॉल के मुकाबले 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद

पैरा एथलेटिक्स और कुश्ती से होगा समापन

खेल महाकुंभ के अंतिम चरण में 12 और 13 दिसंबर को पैरा एथलेटिक्स, बॉडीबिल्डिंग और पारंपरिक कुश्ती-दंगल के मुकाबले होंगे। इन प्रतियोगिताओं के साथ खेल आयोजन का समापन होगा।

डाक बंगला मैदान में होंगे अधिकांश मुकाबले

आयोजन के लिए अलग-अलग खेलों के मैदान निर्धारित किए गए हैं। अधिकांश प्रतियोगिताएं सोनपुर के डाक बंगला मैदान में आयोजित होंगी। क्रिकेट और वॉलीबॉल के मैच रेलवे ग्राउंड में खेले जाएंगे। वहीं, नौका दौड़ पुल घाट से काली घाट के बीच होगी।

खिलाड़ियों के लिए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

खेल प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों के रहने, खाने, चिकित्सा, सुरक्षा, मैदान निर्माण और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन का उद्देश्य सोनपुर मेले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और बिहार के विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *