Skip to content
Log In
सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वीबी-ग्राम जी योजना के तहत होगा निर्माण मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

झारखंड स्थापना दिवस समारोह और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

रांची: झारखंड स्थापना दिवस समारोह और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 28 नवंबर 2026 को आयोजित मुख्य समारोह में आईपीएस अधिकारियों से लेकर डीएसपी, दारोगा और आरक्षी तक को उनकी बेहतर सेवा और योगदान के लिए पदक दिए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सम्मान के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा

दो आईपीएस अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक

वीरता पदक के लिए आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह और राकेश रंजन का चयन किया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह फिलहाल झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें जेसीएम-2024 के तहत सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राकेश रंजन वर्तमान में वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भी जेसीएम-2024 के तहत वीरता पदक दिया जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक के लिए आईपीएस अधिकारियों असीम विक्रांत मिंज, अनीशा गुप्ता, राज कुमार महता, दीपक कुमार शर्मा, मुकेश कुमार और दीपक कुमार पांडेय का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें: जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित

डीएसपी और दारोगा भी होंगे सम्मानित

वीरता पदक के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी नीरज कुमार और प्रकाश सोय का भी चयन हुआ है। नीरज कुमार फिलहाल हटिया (रांची) के डीएसपी हैं। इससे पहले वे एटीएस में कार्यरत थे। वहीं, प्रकाश सोय वर्तमान में डीएसपी (विधि व्यवस्था) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे रांची के कोतवाली थाना में कार्यरत थे। दोनों अधिकारियों के नाम जेसीएम-2023 और जेसीएम-2024 की सूची में शामिल हैं।

इसके अलावा आठ पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को भी वीरता पदक दिया जाएगा। इनमें राजीव कुमार भगत, दिव्य प्रकाश, सनोज कुमार चौधरी, सुभाष चंद्र लकड़ा, सोनू कुमार साहू, शंकर प्रसाद कुशवाह, राजबलम कुमार और शिवलाल गुप्ता शामिल हैं।

आरक्षी संख्या 621 प्रकाश कुमार यादव को भी वीरता पदक के लिए चुना गया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, सभी चयनित अधिकारियों और जवानों को 28 नवंबर 2026 को आयोजित मुख्य समारोह में पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *