Skip to content
Log In
सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वीबी-ग्राम जी योजना के तहत होगा निर्माण मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित

 तोरपा रोड स्थित खूंटी टोली के जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

खूंटी :  तोरपा रोड स्थित खूंटी टोली के जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले 130 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

130 विद्यार्थियों के बीच बांटे गए प्रमाण-पत्र

समारोह में एक वर्षीय एडवांस कोर्स, छह माह के डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स सहित अन्य पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र निदेशक बिरेन्द्र नाग ने विद्यार्थियों का स्वागत कर की।

यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा

छह विद्यार्थियों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के साथ उत्कृष्टता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्र की निदेशिका बुलबुल आईच ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की सलाह दी।

रोजगार के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

निदेशिका बुलबुल आईच ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा का विशेष महत्व है। शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी हो गया है। विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ तकनीकी शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए।

नए सत्र में शुरू होंगे कई कंप्यूटर कोर्स

केंद्र निदेशक बिरेन्द्र नाग ने बताया कि आगामी सत्र में विद्यार्थियों के लिए एडीसीए, डीटीपी, टैली, डिजिटल मार्केटिंग और टाइपिंग सहित कई अन्य कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों का संचालन कम शुल्क में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें: 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका मोनी रानी, गणेश सर, उमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, अभिनव, पूर्वी रानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *