अमेरिका के सिएटल-टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ नकाबपोश आव्रजन अधिकारियों ने विमान में सवार हो रहे दो यात्रियों को जेट ब्रिज पर ही हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के चलते लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट में देरी भी हो गई। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने एक्स पर बयान जारी कर बताया कि सुबह करीब 8:05 बजे एक टारगेट मिशन के तहत मेक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को गिरफ्तार किया गया, जो वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी देश में रह रहा था। वायरल हो रहे वीडियो में अधिकारी जमीन पर एक व्यक्ति से जूझते दिख रहे हैं, जबकि आसपास यात्री अपना सामान लिए खड़े हैं।
वर्क परमिट की दुहाई देती रही महिला, गर्म कॉफी फेंकने पर एक और गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में एक महिला चिल्लाती हुई सुनाई दे रही है कि उसकी बेटी को ले जाया जा रहा है और उसके पास वर्क परमिट है। वह अधिकारियों के पैर पकड़कर रोती-बिलखती नजर आई। झड़प के दौरान अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंकने के बाद एक महिला यात्री को भी हिरासत में लिया गया। वह भी मेक्सिको की नागरिक हैं और वीजा अवधि से ज्यादा समय से रुकी हुई थीं। उन पर संघीय अधिकारी पर हमले के आरोप लग सकते हैं। एजेंसी ने कहा कि दूसरे यात्रियों ने भी काम में बाधा डालने की कोशिश की, जो एक संघीय अपराध है।
यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान
अलास्का एयरलाइन ने शुरू की जांच, गवर्नर ने आईसीई के तरीकों को बताया गैर-अमेरिकी
अलास्का एयरलाइन ने कहा कि ये घटना प्रभावित कर्मचारियों और यात्रियों के लिए बेहद दर्दनाक रही है। कंपनी पोर्ट ऑफ सिएटल के साथ मिलकर ये जांच कर रही है कि क्या तय नियमों का पालन किया गया था। दूसरी ओर वाशिंगटन के गवर्नर ने आईसीई के तरीकों को बेहद गैर-अमेरिकी बताते हुए एजेंसी को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये वीडियो भयावह और रोंगटे खड़े करने वाला है। हमें आव्रजन प्रवर्तन और सीमा सुरक्षा की ऐसी प्रणाली चाहिए जो प्रभावी, नैतिक और मानवीय हो और आईसीई वैसा नहीं है। गवर्नर ने ये भी बताया कि वो जांच कर रहे हैं कि संघीय अधिकारी जेट ब्रिज तक कैसे पहुंचे और क्या उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के चेहरा ढकने पर रोक लगाने वाले राज्य के कानून का उल्लंघन किया है।
लेबर काउंसिल की आलोचना और हमलों के आंकड़ों पर आईसीई का बचाव
6,00,000 से ज्यादा श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली वॉशिंगटन स्टेट लेबर काउंसिल की अध्यक्ष ने व्यस्त यात्रा सीजन में इस रुकावट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ पहले से ही भारी तनाव झेल रहे हैं, यात्री पहले से ही परेशान हैं और शांति और विश्वास बहाल करने के बजाय, संघीय एजेंटों ने और डर और अराजकता फैला दी। इस बीच आईसीई ने अपने अभियान का बचाव करते हुए कहा कि संघीय अधिकारियों पर हमले या बाधा डालने वालों पर मुकदमा चलाया जाएगा। एजेंसी ने दावा किया कि उसके अधिकारियों के खिलाफ हमलों में 1,600 फीसदी, वाहनों से हमलों में 3,300 फीसदी और जान से मारने की धमकियों में 8,000 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
संबंधित खबरें
- World कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां
- World इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू
- World ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे
- World जानिए कौन हैं कोलेट क्रेस, जिनके हाथों में आई Nvidia की कमान?













