फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पोलैंड गोलीबारी: छह लोगों की हत्या करने वाले हमलावर की अस्पताल में मौत

पोलैंड के क्राको शहर में सरेआम छह लोगों की जान लेने वाले 24 वर्षीय हमलावर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए इस हमलावर के घर से उसके माता-पिता और बहन के शव भी बरामद हुए हैं,
पोलैंड गोलीबारी
पोलैंड में हुई गोलीबारी के पीड़ितों की याद में प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, राष्ट्रपति करोल नवरोकी और क्रेकोच के मेयर लुकास गिबाला मोमबत्ती लेकर पहुंचे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Krakow, Poland: पोलैंड के क्राको शहर में सरेआम गोलियां बरसाकर छह बेकसूर लोगों की जान लेने वाले 24 साल के मुख्य हमलावर की भी मौत हो गई है। पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस भीषण वारदात के दौरान पुलिस ने उसे रोकने और काबू में करने के लिए गोली चलाई थी, जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। अस्पताल में उसका लंबा इलाज चला और कई जटिल ऑपरेशन भी किए गए, लेकिन डॉक्टरों तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचा सके। इस सनसनीखेज हमले में कुल छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खौफनाक वारदात पोलैंड के दूसरे सबसे बड़े शहर क्राको के पुराने ऐतिहासिक इलाके में स्थित एक प्रमुख चौक पर हुई थी। यह जगह विदेशी पर्यटकों के बीच खासी लोकप्रिय है और यहां सालभर सैलानियों का तांता लगा रहता है। बीते शनिवार को यह हमलावर अपनी गाड़ी से सीधे चौक के बीचों-बीच जा पहुंचा और वहां अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

परिवार के सदस्यों की संदिग्थ मौत से सनसनी

इस जघन्य हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही पुलिस के हाथ एक और बेहद चौंकाने वाला सुराग लगा है। जांच अधिकारियों को मुख्य हमलावर के घर की तलाशी के दौरान उसकी बहन, मां और पिता के शव भी बरामद हुए हैं। यह मकान क्राको शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित ओस्त्रोविएक श्विएंतोक्र्जिस्की शहर में है।

शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि इन तीनों की मौत भी गोली लगने से ही हुई है। हालांकि, परिवार के इन सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्राको में हुए नरसंहार से इसका क्या सीधा संबंध है, इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है। पुलिस इसंगल पर भी गंभीरता से तफ्तीश कर रही है कि क्या हमलावर ने क्राको में गोलीबारी करने से पहले अपने ही परिजनों को मौत के घाट उतारा था।

कट्टरपंथी विचारधारा और अंतरराष्ट्रीय पीड़ितों का दायरा

पोलैंड के गृह मंत्री ने घटना वाले दिन ही यह खुलासा किया था कि आरोपी दक्षिणपंथी विचारधाराओं से बुरी तरह प्रभावित था। उसके विचार अत्यंत कट्टर और अति-राष्ट्रवादी किस्म के थे। क्राको में हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी में चार महिलाओं और दो पुरुषों की जान चली गई थी। मारे गए लोगों में एक स्थानीय पोलिश नागरिक भी शामिल था। इसके अलावा इस खूनी खेल में ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, पुर्तगाल और रूस के नागरिक भी घायल हुए थे। पोलिश सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनमें से एक अधिकारी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में हमलावर को तीन गोलियां लगी थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram