Skip to content
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
Log In
नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल न नाम बताया, न पहचान खोली… बालाजी के दरबार में भक्त ने 121 किलो सोना दान किया युवाओं को 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ… अखिलेश ने चला 2027 का चुनावी दांव भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना 110 की रफ्तार में ओवरटेक पड़ा भारी… टैंकर पलटा, आग में 31 लोगों की मौत हर महीने 25 हजार मौतें… रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द थमेगा खूनखराबा! पांच साल, गरीबों के नाम… धामी सरकार ने पेंशन से आवास तक पहुंचाया सहारा जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने कपकोट में खाई में समाई स्कूटी, दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

110 की रफ्तार में ओवरटेक पड़ा भारी… टैंकर पलटा, आग में 31 लोगों की मौत

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास बुधवार की रात हुए भीषण ईंधन टैंकर हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद टैंकर से रिसे पेट्रोल में लगी भीषण आग की चपेट में आकर 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिस्र के लोक अभियोजन (पब्लिक प्रॉसिक्यूशन) ने गुरुवार को आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए हादसे के पीछे की पूरी वजह का खुलासा किया है।

110 की रफ्तार में ओवरटेक करते समय टैंकर से भिड़ी थी कार

यह भी पढ़ें: हर महीने 25 हजार मौतें… रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द थमेगा खूनखराबा!

लोक अभियोजन के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कार चालक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह 110 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से कार चला रहा था और अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के लिए अचानक लेन बदल रहा था। इसी दौरान उसकी कार का अगला बायां हिस्सा आगे चल रहे ईंधन टैंकर के पिछले दाएं हिस्से से जोरदार तरीके से टकरा गया।

टायर फटने से पलटा टैंकर, सड़क पर फैले पेट्रोल से भड़की आग

अभियोजन पक्ष के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का एक टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैंकर कंक्रीट के बैरियर से टकराकर सड़क पर पलट गया। टैंकर पलटने से भारी मात्रा में पेट्रोल सड़क पर फैल गया, जिसमें कुछ ही पलों में भीषण आग भड़क उठी और कई वाहन व लोग इसकी चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे से हुए जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है और अज्ञात मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

राष्ट्रपति अल-सीसी ने जताया दुख, पीएम ने की घायलों से मुलाकात

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने गुरुवार को अस्पतालों में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ इलाज व पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा देने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य में 39 एंबुलेंस तैनात की गई थीं और स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार स्वयं घायलों के उपचार की निगरानी कर रहे हैं।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें