Skip to content
Log In
मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें! मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें!

टेक्सस के ऑस्टिन में नेटवर्क सेटिंग सुधारने के दौरान ग्राहक के फोन से निजी तस्वीरें भेजने के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आईसीई ने राहुल आनंदकृष्णन को हिरासत में लिया है।

अमेरिका इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने भारतीय मूल के राहुल आनंदकृष्णन को हिरासत में ले लिया है। टेक्सस में बिना अनुमति के आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो लेने के प्रयास के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह घटना 7 जून की है। आईसीई के अनुसार आनंदकृष्णन काउंटी जेल में अपनी सजा पहले ही काट चुका है और अब इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक हिरासत में ही रहेगा।

ग्राहक के फोन से निजी फोटो भेजने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्टिन पुलिस को कैपिटल प्लाजा शॉपिंग सेंटर स्थित टोटल वायरलेस स्टोर से इस संबंध में सूचना मिली थी। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्टोर के एक कर्मचारी ने उसका फोन लिया और उसकी निजी तस्वीरें अपने पास भेज लीं। महिला ने आरोप लगाया कि फोन अनलॉक करने के लिए आरोपी ने उससे पासकोड मांगा। इसके बाद उसने जानबूझकर फोन की फोटो गैलरी खोली और एयरड्रॉप के जरिए कुछ निजी तस्वीरें अपने डिवाइस पर भेजने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

स्टोर के पिछले हिस्से में ले गया था फोन

महिला ने पुलिस को बताया कि आनंदकृष्णन उसका फोन लेकर स्टोर के पिछले हिस्से में गया था। वहां से लौटने के बाद महिला ने देखा कि एयरड्रॉप के जरिए उसकी दो निजी तस्वीरें कर्मचारी के डिवाइस पर भेजी गई थीं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उसके स्नैपचैट अकाउंट को भी एक्सेस किया और खुद को उसमें जोड़ लिया। महिला ने पुलिस के सामने स्पष्ट किया कि उसने कर्मचारी को अपनी तस्वीरें या स्नैपचैट देखने अथवा कोई निजी फोटो भेजने की अनुमति नहीं दी थी और उसने कानूनी कार्रवाई की मांग की।

नेटवर्क सेटिंग के दौरान हुई यह घटना

फॉक्स 7 ऑस्टिन के जारी अदालती दस्तावेजों के मुताबिक आनंदकृष्णन ने पुलिस को बताया कि महिला ग्राहक अपने आईफोन की नेटवर्क सेटिंग बदलवाने के लिए स्टोर पर आई थी। हलफनामे के अनुसार आनंदकृष्णन ने जांचकर्ताओं से कहा कि तस्वीरें ट्रांसफर नहीं हो पाईं और उसने फोन वापस महिला को सौंप दिया। आरोपी ने यह भी माना कि उसे केवल नेटवर्क सेटिंग देखने की अनुमति थी, न कि ग्राहक की तस्वीरें या अन्य निजी जानकारी देखने की।

जेल की सजा के बाद इमिग्रेशन हिरासत

आनंदकृष्णन पर शुरुआत में इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग, जो एक गंभीर अपराध है, तथा कंप्यूटर सिक्योरिटी ब्रीच के आरोप लगाए गए थे। हलफनामे के मुताबिक दूसरा आरोप फोन के फोटो एप को बिना अनुमति एक्सेस करने से जुड़ा था। आईसीई ने बताया कि बाद में उसे इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग के प्रयास का दोषी ठहराया गया और उसने काउंटी जेल में सजा पूरी की। इसके बाद आईसीई ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *