Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर

सीएम सम्राट चौधरी ने सोनपुर मेले का किया उद्घाटन, बोले- मेले को वैश्विक पर्यटन और व्यापार का केंद्र बनाएंगे; पांच साल में बिहार में 50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

सोनपुर मेले की पहचान अब सिर्फ पशुओं की खरीद-बिक्री और धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहेगी। सरकार इसे दुनिया के पर्यटन और व्यापार के नक्शे पर बड़ी पहचान दिलाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का उद्घाटन करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा और आधुनिक टाउनशिप भी विकसित होगी। वहीं, बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पुनर्विकास पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सोनपुर मेले को केवल सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन बनाकर नहीं रखना है। इसे पर्यटन, व्यापार, रोजगार और अर्थव्यवस्था का बड़ा वैश्विक केंद्र बनाना है। इसके लिए मेले को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उद्घाटन से पहले सीएम ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें: IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ

गंगा-गंडक से निकलेगी गाद, बनेगा गंगा अंबिका और नारायणी पथ

सोनपुर के विकास का खाका खींचते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा और गंडक नदियों से गाद निकालने का काम किया जाएगा। गंगा अंबिका पथ और सोनपुर से गोपालगंज तक नारायणी पथ का निर्माण कराया जाएगा। इससे इलाके में आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सोनपुर और आसपास के क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की भी योजना है। इसका सीधा फायदा किसानों, उद्यमियों और युवाओं को मिलेगा।

सीएम ने सोनपुर-हाजीपुर पुल को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले साल जून से पहले इस पुल को दो लेन से बढ़ाकर फोरलेन में चालू करने का लक्ष्य है।

पांच साल में 50 लाख करोड़ का निवेश, 50 लाख बहनें बनेंगी पशु सखी

मुख्यमंत्री ने बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना, उद्योग, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 50 लाख बहनों को पशु सखी बनाया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2030 तक बिहार में रोजाना एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य भी तय किया है। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और गांवों में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित

2047 के विकसित भारत में बिहार की होगी अहम भूमिका

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। इसमें बिहार की भूमिका अहम होगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2037 तक समृद्ध बिहार बनाने का लक्ष्य रखा है। इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा मेला

इस साल सोनपुर मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर मेले की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ‘गजेंद्र मोक्ष : भक्ति, आस्था और ईश्वरीय कृपा की अमर गाथा’ पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया। सरकार का दावा है कि डिजिटल सुविधाओं से मेले में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

कार्यक्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, केदार प्रसाद गुप्ता और प्रमोद कुमार सहित कई विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और पौधा भेंटकर स्वागत किया।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *