धनबाद: शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट स्टोर में रविवार को डिलीवरी राइडरों ने भुगतान बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। राइडरों के एकजुट होने से स्टोर परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए स्टोर मैनेजर ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और डिलीवरी राइडरों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद स्टोर प्रबंधन और राइडरों के बीच बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
पे-आउट बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
डिलीवरी राइडरों का कहना है कि कंपनी की ओर से मिलने वाला मौजूदा भुगतान उनके लिए पर्याप्त नहीं है। इस भुगतान में काम करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। राइडरों ने बताया कि वे लंबे समय से पे-आउट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रबंधन ने दिया मांगों पर पहल का आश्वासन
मामले को लेकर स्टोर प्रबंधन ने राइडरों से बातचीत की। प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों को कंपनी के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और इस पर पहल कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद राइडर शांत हुए और स्टोर परिसर में स्थिति सामान्य हुई।
मांग पूरी नहीं होने पर डिलीवरी बंद करने की चेतावनी
डिलीवरी राइडरों ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो वे डिलीवरी का काम बंद कर आंदोलन शुरू करेंगे। राइडरों का कहना है कि भुगतान में बढ़ोतरी होने से उन्हें काम करने में राहत मिलेगी। फिलहाल प्रबंधन के आश्वासन के बाद मामला शांत है।
यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब
Read more : सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा*
संबंधित खबरें
- Jharkhand गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
- Jharkhand बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब
- Jharkhand पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार
- Jharkhand JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा












