Skip to content
Log In
धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत?

पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुना खरडीहा गांव में गृह प्रवेश का भोज खाने से 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुना खरडीहा गांव में गृह प्रवेश का भोज खाने से 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विमलेश यादव के नए मकान में शनिवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान गांव और आसपास के लोगों को भोजन कराया गया था। खाने में पूड़ी, बुंदिया, सब्जी समेत कई तरह के पकवान बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

शनिवार को भोजन करने के बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई थी। रविवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे। इसके बाद बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोग स्थानीय स्तर पर भी अपना इलाज करा रहे हैं।

पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोग फूड पॉइजनिंग से प्रभावित हुए हैं। 19 लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर रख रही है और मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है।

वहीं, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गृह प्रवेश समारोह में भोजन करने के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *